{"_id":"57e6c4954f1c1b3076a83514","slug":"more-than-a-dozen-encroacher-trader-s-goods-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दर्जन अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दर्जन अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण्ा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद आखिरकार हमीरपुर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को दोबारा शुरू कर दिया। शनिवार को नप अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान करीब डेढ़ दर्जन कारोबारियों का सामान जब्त किया।
विज्ञापन
साथ ही कुछ कारोबारियों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा है। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजा रखा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है।
विज्ञापन
इसके चलते जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की थी। मुहिम के चलते कारोबारियों ने सड़कों पर सामान लगाना बंद कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने अभियान को ढीला कर दिया।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाकर दुकानदार दोबारा सड़कों पर सामान सजाने लगे थे। एसडीएम कृत्तिका कुल्हरी ने सभी दुकानदारों को तीन दिन में अपना सामान सड़कों से हटाने के आदेश दिए थे। आदेशों पर कुछ दुकानदारों ने सामान तय पीली पट्टिका के अंदर रखा।
करीब डेढ़ दर्जन दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजा रखा था। इसे नगर परिषद की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान जब्त कर लिया। इनमें दुकानों के बोर्ड क्रेट और अन्य सामान शामिल है।
जब्त सामान को जुर्माना लगाने के बाद ही छोड़ा जाएगा। निरीक्षण टीम में जेई अश्वनी कुमार, कुलदीप कुमार और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि करीब डेढ़ दर्जन कारोबारियों का सामान जब्त किया है। प्रशासन के आदेशों अनुसार कार्रवाई अमल में लाई है।