फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   More than 40 headmasters retired without promotion

Hamirpur (Himachal) News: बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए 40 से अधिक मुख्याध्यापक

Mon, 13 May 2024 03:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
More than 40 headmasters retired without promotion
मुख्याध्यापक ऑफिसर केडर एसोसिएशन इकाई हमीरपुर की बैठक में उपस्थित संघ सदस्य एवं अन्य। स्रोत: सं
2016 के बाद पदोन्नत स्कूली प्रधानाचार्य को एक मुश्त नियमित करने की मांग
विज्ञापन

हमीरपुर में हुई मुख्याध्यापक ऑफिसर कैडर एसोसिएशन जिला इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्याध्यापक ऑफिसर कैडर एसोसिएशन इकाई हमीरपुर की बैठक रविवार को हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान केवल ठाकुर ने की। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दलेर सिंह, कुलदीप, मंजूसा, सुनैना ठाकुर एवं राजकुमारी को शिक्षा विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं संघ के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।संघ सदस्यों ने कहा कि स्कूली प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची चुनाव आयोग की अनुमति लेकर शीघ्र जारी करनी चाहिए। अन्य विभागों में भी ऐसी पदोन्नतियों का दौर जारी है। इसी वर्ष अब तक 40 से अधिक मुख्याध्यापक बिना पदोन्नति के आचार संहिता की वजह से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बैठक में संघ सदस्यों ने मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की कटौती का समूचे 26000 के टीजीटी कैडर ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर सीएंड वी और जेबीटी कैडर को भी इसमें शामिल किया जाए तो परोक्ष रूप से यह कैडर 56000 का बन जाता है। वर्तमान में स्कूली प्रधानाचार्य के 50-50 के आधार पर 1000 पद ही इस 56000 के कैडर के हिस्से में आते हैं। जबकि, 9000 के सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता के लिए भी 1000 पद सुरक्षित हैं। 30 वर्षों के सेवाकाल के बाद कोई टीजीटी प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत होता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से वर्ष 2016 के बाद पदोन्नत स्कूली प्रधानाचार्य को एक मुश्त नियमित करने की मांग की। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर जम्वाल, कार्यकारी प्रधान जिला हमीरपुर रविदास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर रत्न जरियाल, प्रीतम कौशल कोषाध्यक्ष, मुख्यालय सचिव महेश, प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर, शैली शर्मा, पुष्पा ठाकुर, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed