{"_id":"67c8360666a3e2b114075f79","slug":"modern-laboratories-will-be-built-in-26-schools-of-the-district-hamirpur-hp-news-c-399-sml1038-271041-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला के 26 स्कूलों में बनेंगी आधुनिक प्रयोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला के 26 स्कूलों में बनेंगी आधुनिक प्रयोशालाएं
Wed, 05 Mar 2025 05:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
खास खबर
ड्रोन, रोबोटिक और अटल टिंकरिंग के नाम पर होगा कार्य, आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी
नए शैक्षणिक सत्र में मिलेगी सुविधा, अध्यापक होंगे प्रशिक्षित, वर्तमान में 28 स्कूलों में हैं रोबोटिक लैब्स
बवीता चंदेल
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 26 स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण होगा। प्रयोगशालाओं में विद्यार्थी ड्रोन, रोबोट और नवाचार का प्रशिक्षण लेंगे। निर्माण की कार्रवाई नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के पास स्कूलों की सूची पहुंच गई है। बजट राशि आने के बाद सभी स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण कार्य होने के उपरांत स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में आधुनिक माध्यमों से प्रेक्टिकल करवाए जाएंगे। लैबों का निर्माण तीन निजी कंपनियों के माध्यम से होगा। कंपनियां शिक्षा विभाग के अधीन रहकर कार्य और संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगी। स्कूलों में स्थापित होने वाली प्रयोगशालाओं को विद्यार्थियों की संख्या और संसाधनों के आधार पर बनाया जाएगा। वर्तमान में जिला के 28 स्कूलों में रोबोटिक लैब्स संचालित हैं। जिनमें विद्यार्थी मुख्यत: विभिन्न आधुनिक माध्यमों से रोबोट बनाने,ड्रोन बनाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 28 स्कूलों का चयन निजी कंपनी की ओर से मुख्यत: ट्रायल के तौर पर किया गया है ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ा जा सके। अब दूसरे चरण में जिला के 26 अतिरिक्त स्कूलों को भी आधुनिक लैबों के लिए चयनित किया गया है ताकि नए के शुरू होते ही स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को ट्रेंड किया जा सके। लैबों का निर्माण होने से विद्यार्थी स्कूल स्तर पर ड्रोन, रोबोट और आधुनिक नवाचारों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। संवाद
कोट
जिला के 26 स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के उपरांत आधुनिक लैबों का निर्माण होगा ताकि नए सत्र से स्कूलों में विद्यार्थियों को ट्रेंड किया जा सके। निर्माण के लिए स्कूलों की सूची आ गई है।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर
इन स्कूलों में बनेंगी लैब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर, महारल, कांगू, टौणीदेवी, झगड़ियानी, जौड़े अंब, कोट, बणी, बड़सर, कुठेड़ा, धनेटा, समीरपुर, अमरोह,चौरी, रैलीजजरी, धंगोटा, पटलांदर, गारली, ब्याड़, नाल्टी, ऊहल, बोहणी, कक्कड़, बीड़ बगहेड़ा, जोलासप्पड़, मटहाणी में आधुनिक लैबों का निर्माण होगा।