फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Modern bus stand will be built in Barsar in two years: Lakhanpal

बड़सर में दो साल में बनाया जाएगा आधुनिक बस अड्डा : लखनपाल

Thu, 12 Jan 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Modern bus stand will be built in Barsar in two years: Lakhanpal
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर में दो साल के भीतर अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वीरवार को बड़सर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विधायक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बड़सर में बस अड्डे के निर्माण के लिए करीब साढ़े तीन दशक पूर्व स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार के दौरान भी उन्होंने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन उस समय सरकार ने अड्डे के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही बड़सर में बस अड्डे के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों की ओर से दी गई जमीन पर ही अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे पहले इंद्रदत्त लखनपाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए नई योजनाओं का खाका भी तैयार करें। इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के डीडीएम विवेक लखनपाल, अन्य अधिकारी और कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed