फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MLA installed 108 solar energy lights in the assembly constituency

Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में लगवाईं 108 सौर ऊर्जा लाइटें

Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
MLA installed 108 solar energy lights in the assembly constituency
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगाई सोलर लाइट को दिखाते ग्रामीण। पार्टी।
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में जुलाई में विभिन्न पंचायतों/गांवों में 108 सौर ऊर्जा लाइटें लगवाई हैं। यह सौर ऊर्जा लाइटें उन्होंने गांवों के सामुदायिक स्थलों, चौराहों एवं रास्तों में लोगों की सुविधाओं के लिए लगवाई हैं।
विज्ञापन

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इसी क्रम में अन्य पंचायतों/गांवों में सौर ऊर्जा लाइटें लगाने के लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जो लाइटें लगवाई गई हैं उनमें ग्राम पंचायत नाल्टी में छह, गांव बाडला में दो, मसयाना में एक, लुहारड़ा में चार, अग्घार में पांच, टिक्कर में सात, गसोता में चार, रोपा में एक, लाहड़ में एक, डैहरण में चार, चमनेड़ में एक, ताल में छह लाइटें आदि सहित कुल 108 लाइटें लगवाई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी विधायक आशीष शर्मा ने अपनी विधायक निधि से 200 लाइटें बीते वर्ष लगवाई थीं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी लाइटें लगाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हर क्षेत्र में लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed