फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mission Indradhanush: 1345 children and pregnant women vaccinated

मिशन इंद्रधनुष : 1345 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का किया टीकाकरण

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंटेंसिफाइड मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले में 1345 लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है। इसमें 0-2 आयु वर्ग और 2 से 5 आयु वर्ग के बच्चे व गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। 0-2 आयु वर्ग में गलोड़ में 109, भोरंज में 281, बड़सर में 141, सुजानपुर में 111, नादौन में 229 और टौणीदेवी में 174 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 02-05 आयु वर्ग में गलोड़ में दो, नादौन में 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया। यह वे बच्चे हैं जो किसी कारणवश टीकाकरण से छूट गए थे। इन्हें पहचान कर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण किया। इनमें सभी प्रवासी बच्चे ही शामिल हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं में गलोड़ में 31, भोरंज में 58, बड़सर में 48, सुजानपुर में 31, नादौन में 62, टौणी देवी में 53 महिलाओंं का टीकाकरण किया गया। यह टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष के पहले राउंड सात से 12 अगस्त के बीच हुआ। अब दूसरा राउंड 11 से 16 सितंबर को चलेगा तथा तीसरा राउंड 9 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिले में 45 पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता और वैक्सीनेटर व 691 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और वैक्सीनेटर पूरे जिले को वैक्सीन लगाने का कार्य करेंगे। इनको प्रशिक्षण दिया गया कि कौन सा टीका कब और किस प्रकार लगाया जाना है तथा यूविन पोर्टल पर पंजीकरण करना है। इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता नेे कहा कि जिले में कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से न छूटे, इसके लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया गया है तथा इसके तहत अभी तक 1345 लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed