{"_id":"66a64e172b688c87820cd4e4","slug":"mini-secretariat-badsar-will-be-ready-by-october-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132393-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अक्तूबर तक बनकर तैयार होगा मिनी सचिवालय बड़सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अक्तूबर तक बनकर तैयार होगा मिनी सचिवालय बड़सर
विज्ञापन
भवन के निर्माण कार्य पर 12 करोड़ रुपये हुए खर्च
छह मंजिला भवन में रंग रोगन और फर्नीचर लगाने का कार्य हुआ शुरू
पार्किंग से लेकर लोगों को बैठने के लिए मिनी सचिवालय में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य अक्तूबर में पूरा होगा। भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। 20 फीसदी कार्य में फर्नीचर स्थापित करने और रंग रोगन करने का कार्य बचा हुआ है। इस पर अब तक 12 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो चुका है। छह मंजिला मिनी सचिवालय में बड़सर मुख्यालय के सभी कार्यालय शिफ्ट होंगे। इससे लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यों को करवाने की सुविधा मिलेगी।
निर्माणाधीन मिनी सचिवालय बड़सर का शिलान्यास वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। लेकिन, विभागीय लापरवाही और लेटलतीफी के चलते वर्ष 2022 में मिनी सचिवालय का कार्य शुरू हुआ था। पुराने तहसील भवन को ढहाकर उसकी जगह नए भवन के बनने का कार्य वर्ष 2023 में शुरू किया गया है। वर्तमान में छह मंजिला इमारत का कार्य जोरों पर चला है। भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से नवंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। मिनी सचिवालय के बनने से बाजार में पार्किंग की समस्या हल होगी और लोगों को भी परिसर के बाहर बैठने के लिए उचित स्थान मिलेगा। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बड़सर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि अक्तूबर से पूर्व यह इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। इस बहुमंजिला भवन के बन जाने से सभी विभागों के प्रतिनिधि यहां एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे, वहीं जो सरकारी विभाग किराये के भवनों में चल रहे थे, उनके कार्यालय भी अब इसी भवन में चलेंगे। इससे जन सहूलियत और बढ़ेगी।