{"_id":"66743967fd149a040b04e420","slug":"milch-cow-presented-on-the-retirement-of-home-guard-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-130044-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होमगार्ड की सेवानिवृत्ति पर भेंट की दुधारू गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होमगार्ड की सेवानिवृत्ति पर भेंट की दुधारू गाय
विज्ञापन
पुलिस चौकी बिझड़ी के कर्मियों ने रथ पर पहुंचाया घर
माता की चौकी के साथ लगाया विशाल भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी की ओर से वीरवार को होमगार्ड देशराज की सेवानिवृत्ति पर अनोखे अंदाज में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत माता की चौकी से हुई। पुलिस कर्मचारियों ने रथ में बैठाकर होमगार्ड देशराज को आयोजन स्थल पर पहुंचाया। इस दौरान एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने उन्हें पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया गया। पुलिस चौकी बिझड़ी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि होमगार्ड की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर पुलिस कर्मचारियों की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माता की चौकी के साथ-साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की और से होमगार्ड देशराज को भेंट स्वरूप दुधारू गाय भेंट की गई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के कर्मचारी वर्षों तक सेवाएं देने के बाद भी पेंशन का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में होमगार्ड की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर होमगार्ड की टुकड़ियां मौजूद रहीं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज व पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस चौकी बिझड़ी के कर्मचारियों का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। सेवानिवृत्त होमगार्ड देशराज को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।