फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Migrant children living in slums are not reaching school, how will the situation improve?

Hamirpur (Himachal) News: झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी बच्चे नहीं पहुंच रहे स्कूल, कैसे सुधरेगी हालत

Tue, 07 May 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल अभियान चलाने के बावजूद नहीं लिया दाखिला
विज्ञापन


शिक्षा अधिनियम के तहत सभी बच्चों को शिक्षित करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (कांगू) (हमीरपुर)। शिक्षा खंड नादौन के तहत झुग्गियों में रहने वाले कई प्रवासी बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। नादौन में ब्यास नदी के किनारे कई प्रवासी लोग झुग्गियों में रह कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। दिन में ये लोग मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन इनमें से कई परिवार अपने नौनिहालों को शिक्षा देने में पिछड़ रहे हैं। कई बार ये प्रवासी अपने छोटे बच्चों को मजदूरी करवाने के लिए अपने साथ ले जाते हैं या फिर झुग्गी में इन्हें अकेला छोड़ देते हैं। यह बच्चे स्कूल न जाकर पूरा दिन ब्यास नदी में नहाते और खेलते नजर आते हैं। यहां पर पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों मौजूद हैं लेकिन नौनिहालों को स्कूल तक कैसे पहुंचाया जाए, यह समस्या बनी हुई हैं। समाजसेवी संस्थाएं भी इन प्रवासी बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अथक प्रयास करती हैं लेकिन यह योजना कुछ समय तक ही कामयाब रहती है। मंगलवार को ब्यास नदी किनारे पहुंचकर जब इसका जायजा लिया तो दो दर्जन से अधिक बच्चों में से दस से बारह बच्चे स्कूल गए थे जबकि अन्य झुग्गियों में ही मौजूद थे। शिक्षा अधिनियम के तहत बच्चों को शिक्षित करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नादौन रीता शर्मा ने कहा कि समस्त नादौन खंड में करीब 70 प्रवासी बच्चों के दाखिले किए गए हैं और यह दाखिले निरंतर जारी हैं। कुछ प्रवासी बच्चों के कागजात पूरे न होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे बच्चों के दाखिले नॉन रेजिडेंशियल कन्या स्कूल नादौन किए जा सकते हैं। नदी किनारे ठहरे प्रवासी बच्चों की संख्या जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed