{"_id":"66c3303cacedcfd1960a03c0","slug":"message-coming-despite-paying-the-bill-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133885-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिल का भुगतान करने के बावजूद आ रहा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिल का भुगतान करने के बावजूद आ रहा मैसेज
विज्ञापन
बिझड़ी में बीएसएनएल की प्रणाली से उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बीएसएनएल विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बिझड़ी में ही सामने आया है। इसमें बीएसएनएल एक्सचेंज के अंतर्गत एक उपभोक्ता ने हाई स्पीड फाइबर नेट का कनेक्शन लिया था। उपभोक्ता पवन शर्मा ने विभाग को लिखित में अवगत करवाया था कि कुछ समय के लिए परिवार सहित विदेश यात्रा जा रहे हैं। अब नेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है इसलिए नेट कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दिया जाए। लेकिन, कनेक्शन को डिस्कनेक्ट नहीं किया गया और विभाग ने अगस्त तक 1600 रुपये बिल के लंबित भुगतान का ऑनलाइन मैसेज भेज दिया।
1600 रुपये जमा करवाने के बावजूद बिल पेंडिंग का मैसेज मोबाइल पर आ रहा रहा। इस बारे में शिकायतकर्ता ने विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभाग ने कहा कि यह मैसेज आते रहते हैं। बिल जमा हो गया और कनेक्शन को डिस्कनेक्ट भी कर दिया है। उपभोक्ता का कहना है कि जब उन्होंने पूरा बिल भी जमा करवा दिया है तो उनको फोन पर बार-बार विभाग की ओर से लंबित बिल के मैसेज क्यों भेजे जा रहे हैं। इससे उनको मानसिक परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि कई बार तकनीकी समस्या के कारण मैसेज आते रहते हैं। अगर उपभोक्ता ने बिल जमा करवा दिया है तो ऑनलाइन होने में थोड़ा समय लगता है।