Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Meritorious students honored for excelling in academics and sports

Hamirpur (Himachal) News: पढ़ाई और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नवाजे मेधावी

Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored for excelling in academics and sports
साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों के साथ विधायक सुरेश कुमार। स
भरेड़ी (हमीरपुर)। साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बीडीसी अध्यक्ष पूजा सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य पूजा शर्मा ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्हें खूब तालियां मिलीं। शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है। शिक्षा का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है। इस अवसर पर वीसी कौशल, आयुष्मान गर्ग, दीवान चंद, विद्यासागर, जगदेव ठाकुर, राजेंद्र गारला और रमेश चंद कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed