फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Memorandum submitted to SDM for beautifying the old well

Hamirpur (Himachal) News: पुराने कुएं को संवारने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jun 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत टिक्करी घुरालां के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्राचीन कुएं के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर एसडीएम भोरंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पुराना कुआं है। इसमें शरारती तत्वों ने गाद भर दी है। इसके चलते भीषण गर्मी के बीच उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कुआं एससी बस्ती के लिए पानी का एकमात्र स्रोत था। यहां से कई पीढिय़ों से ग्रामीण पानी भरते आ रहे हैं। प्रधान और उपप्रधान को इस बारे में सूचित किया गया और इसके निर्माण के लिए पैसा भी मंजूर किया गया लेकिन कुएं का जीर्णोद्धार कार्य पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में गांव में पेयजल समस्या बनी हुई है। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने ग्रामीणों की मांग पर कुएं का जीर्णोद्धार कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हेम राज, सुरेंद्र कुमार, प्रीतम चंद, बलबीर सिंह, लेख राज इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed