फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   meeting

मानकों को पूरा न करने वाले संस्थानों की मान्यता होगी रद

Mon, 20 Jul 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा उनके पूरे रिकॉर्ड की जांच करें। सोमवार को कौशल विकास भत्ता योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मान्यता भी रद कर दी जाए। मीणा ने कहा कि जिला में सभी सरकारी आईटीआई, बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के अलावा 32 निजी संस्थानों को भी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है। इन सरकारी एवं निजी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पात्र युवाओं को कौशल विकास भत्ता प्रदान किया जा रहा है। बैठक में जिला स्तरीय समिति ने निजी संस्थानों में करवाए जा रहे विभिन्न कोर्सों को लेकर व्यापक चर्चा की और मानक पूरे न करने वाले 9 संस्थानों की मान्यता रद करने की अनुशंसा की। उपायुक्त ने बताया कि ये संस्थान विभिन्न मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे थे और इन्होंने अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं किया। मीणा ने कहा कि अभी तक जिला के लगभग 25,095 युवाओं को कौशल विकास भत्ता मिल चुका है। बैठक के दौरान जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कौशल विकास भत्ता योजना और इसमें सूचीबद्ध निजी संस्थानों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी केडी सिंह कंवर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीएल नेगी और विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed