फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Medical treatment facilities at Jol-Sappad Medical College to start in two months: Sukhu

दो माह में शुरू होगी जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा : सुक्खू

Mon, 31 Aug 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 31 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Medical treatment facilities at Jol-Sappad Medical College to start in two months: Sukhu
कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।
कांगू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। यहां दो माह के भीतर लोगों को इलाज की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नादौन विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में आयोजित निशुल्क जनस्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से जनस्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नादौन और हमीरपुर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांगू सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नए भवन का निर्माण कर बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्राइमरी स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जा रही है।
इससे पहले कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसपी बलवीर सिंह, अन्य अधिकारी, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधि और अन्य गण्मान्य उपस्थित रहे।



कांगू के शिविर में 2 हजार से अधिक लोगों का हुआ चेकअप
हमीरपुर। जन स्वास्थ्य शिविर में चेकअप के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि इस शिविर में लगभग 2020 लोगों का चेकअप किया गया।
उन्होंने बताया कि गायनी विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक 365 महिलाओं ने चेकअप करवाया। ऑर्थो यानी हड्डी रोग के विशेषज्ञों ने 253 और मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 236 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
इसी प्रकार नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 189, ईएनटी यानि कान, नाक एवं गले के विशेषज्ञों ने 159, त्वचा रोग के विशेषज्ञों ने 144, हृदय रोग 122, बाल रोग 77, गेस्ट्रोएंटोलॉजी 43, डेंटल 43, न्यूरोलॉजी 30, सर्जरी 23 और मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 18 लोगों की जांच की।
स्वास्थ्य विभाग ने कुल मिलाकर 1740 लोगों की जांच की, जिनमें से महिलाओं की संख्या 1114, पुरुषों की 549 और शिशुओं की संख्या 77 रही।
इस दौरान 1860 लोगों के विभिन्न प्रकार के टैस्ट, 72 लोगों के अल्ट्रासाउंड, 76 लोगों के शुगर टेस्ट, 43 लोगों के एचबी टैस्ट, 43 लोगों का बीएमआई, 35 के एक्सरे और 110 लोगों के टीबी टेस्ट किए गए। 12 लोगों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

उधर, आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने भी 205 लोगों का चेकअप किया। इनमें 95 महिलाएं, 103 पुरुष और 7 शिशु शामिल हैं। होम्योपैथी के विशेषज्ञों से 75 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इनमें 46 पुरुष और 29 महिलाएं शामिल रहीं। संवाद

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

कांगू में निशुल्क जनस्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते सीएम सुक्खू। विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed