{"_id":"5ecd4bd38ebc3e90364545dd","slug":"medical-staff-demand-quarteen-time-hamirpur-hp-news-sml3339724127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ की क्वारंटीन अवधि बरकरार रखी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ की क्वारंटीन अवधि बरकरार रखी जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन और नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हिमाचल शाखा के प्रतिनिधि मुख्य स्वास्थ्य सचिव और विशेष स्वास्थ्य सचिव के साथ मिले और उनको क्वारंटीन पीरियड जो कोविड वार्ड में ड्यूटी करने के बाद मिलता है, उसे जारी रखने के लिए मांग की। संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की तरफ से प्रदेश उपप्रधान डॉ. राजेश राणा, प्रदेश कोषाधिकारी डॉक्टर. प्रवीण चौहान, आरडीए की तरफ से डॉ. घनश्याम वर्मा और नर्सिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया हिमाचल ब्रांच की तरफ से अध्यक्ष ज्योति वालिया ने अपनी-अपनी एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया।
डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने सरकार से गुजारिश की थी कि संगरोध पीरियड को जैसे पहले था, उसको वैसे ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिया जाए। मंगलवार को उसी कड़ी में सभी स्वास्थ्य कर्मी संघों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य स्वास्थ्य सचिव से मिला और अपनी इस मांग को रखा। इसके अलावा संघ ने गुजारिश की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग में जितने भी स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर, स्टाफ नर्सेज, फार्मासिस्ट और लिपिक स्टाफ, जो 3 साल पूरे कर चुके हैं, उनको जल्द से जल्द नियमित किया जाए। स्वास्थ्य सचिव और विशेष स्वास्थ्य सचिव ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वस्त किया कि वह परिस्थितियों से अवगत हैं। जल्द ही इस बारे में सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।