फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Master trainers should fully train polling parties: Amarjeet Singh

पोलिंग पार्टियों को पूरी तरह प्रशिक्षित करें मास्टर ट्रेनर : अमरजीत सिंह

Wed, 10 Apr 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Master trainers should fully train polling parties: Amarjeet Singh
हमीरपुर भवन में अ​धिकारियों की बैठक लेते जिला निवार्चन अ​धिकारी अमरजीत सिंह
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया एवं इससे संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। मंगलवार को हमीर भवन में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद सभी मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान दलों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करें और उनकी हर शंका का निवारण करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स मतदान प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों, अन्य प्रक्रियाओं और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में गहन जानकारी रखते हैं। यह जानकारी हर मतदान दल तक पहुंचनी चाहिए। मतदान प्रक्रिया के बारे में अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करने या मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था के लिए अगर किसी मास्टर ट्रेनर के पास अपने अनुभव के आधार पर कोई नया आइडिया है तो वह उसे अवश्य साझा करे, ताकि उसको क्रियान्वित किया जा सके। यह आइडिया अन्य जिलों या राष्ट्रीय स्तर पर भी एक उदाहरण बन सकता है। इस अवसर पर उपायुक्त ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्र नाथ शुक्ला ने मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली, डाक मतपत्रों और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज ने भी विभिन्न नियमों से अवगत करवाया। कार्यशाला में जिलेभर के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और अन्य मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed