फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Master Chef's first ten contestants will get gifts

मास्टर शेफ की प्रथम दस प्रतिभागियों को मिलेंगे उपहार

Tue, 14 Sep 2021 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए जिलाभर में करवाई जा रही कुकिंग प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट दस प्रतिभागियों को उपहार मिलेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को तो पुरस्कार मिलेंगे ही, लेकिन फाइनल में पहुंचने वाली अन्य सात प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार उपहार के रूप में दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ये उपहार अनिल अग्रवाल संस्था के सहयोग से दे रहा है। इस संस्था ने जिले की आंगनबाड़ियों को नंदघर भी बनाया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से हर खंड से 15 से 20 महिला प्रतिभागियों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इनमें से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए होगा। सेमीफाइनल 16 सितंबर को आईएचएम झनियारी में होगा। इसमें से दस प्रतिभागी फाइनल में पहुंचेंगे। महा मुकाबला 17 सितंबर को आईएचएम हमीरपुर में होगा। प्रथम पुरस्कार को सैंडविच मेकर और इलेक्ट्रिक कैटल व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा डिनर सेट, पैन, कढ़ाई, आइसक्रीम बाउल आदि उपहार इन प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एचसी शर्मा ने कहा कि खंडों में प्रतियोगिता चली हुई है। संस्था की ओर से दस फाइनलिस्ट महिलाओं को कुकिंग का सामान बतौर उपहार इनाम में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed