{"_id":"698f796d4d12764dad0105b7","slug":"markets-are-decorated-for-mahashivratri-people-start-shopping-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-183483-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महाशिवरात्रि को लेकर सजे बाजार, लोगों ने शुरू की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महाशिवरात्रि को लेकर सजे बाजार, लोगों ने शुरू की खरीदारी
Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
अक्षय चोपड़ा
हमीरपुर। महाशिवरात्रि को लेकर हमीरपुर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमीरपुर में महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों की सजावट शुरू हो गई है वहीं, लोगों ने इस संबंधी सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है।
लोग शिव की पूजा के लिए जहां सामग्री खरीद रहे हैं, वहीं मंदिरों के लिए त्रिशूल, डमरू, फूल और झंडियों की मांग भी बढ़ गई है। इसके साथ ही रुद्राभिषेक के लिए भी सामग्री खरीदना शुरू कर दी गई है। महाशिवरात्रि इस बार रविवार को है।
लोगों ने दो दिन पहले ही खरीदारी करना शुरू कर दी है, ताकि महाशिवरात्रि के समय किसी प्रकार की कमी न रहे। दुकानदारों की मानें तो शिव का अभिषेक करने के लिए लोग उनकी पसंदीदा वस्तुएं खरीद रहे हैं। भोले नाथ के हाथ में त्रिशूल और डमरू हमेशा रहते हैं। ऐसे में लोगों में इन वस्तुओं की मांग भी बढ़ी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पहले लोगों में महाशिवरात्रि पर खरीदारी का अधिक रुझान नहीं रहता था, लेकिन इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर रुझान भी बढ़ा है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों में खरीदारी को लेकर रुझान बढ़ा है। ऐसे में व्यापार अच्छा हो सकता है। लोग मंदिरों में सजाने के लिए डमरू, झंडियां और त्रिशूल की खरीदारी कर रहे हैं। -राकेश कुमार, दुकानदार, हमीरपुर
महाशिवरात्रि को लेकर लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। लोग भोले नाथ की प्रिय वस्तुओं की खरीद रहे हैं। मंदिरों को सजाने के लिए भी सामग्री की मांग बढ़ी है। -अक्षय चोपड़ा, दुकानदार हमीरपुर
महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं। इसके लिए हमने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। मंदिरों को सजाने के लिए सामग्री की खरीदारी भी की है। मंदिर में झंडे आदि लगा रहे हैं। -सपना देवी, बड़सर
महाशिवरात्रि के व्रत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमने सामग्री खरीद ली है, ताकि समय पर मंदिर को सजाया जा सके। भोले नाथ की पसंदीदा वस्तुओं को मंदिर रखा जाएगा। -निशा देवी, नोहंगी