फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Map of two-storey bus stand Sujanpur ready, tender issued

Hamirpur (Himachal) News: दो मंजिला बस स्टैंड सुजानपुर का नक्शा तैयार, टेंडर जारी

Tue, 28 Oct 2025 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Oct 2025 07:47 AM IST
विज्ञापन
Map of two-storey bus stand Sujanpur ready, tender issued
बसस्टैंड सुजानपुर के भवन का नक्शा। विभाग।
सचित्र
विज्ञापन

विकास की बात
सुजानपुर में बस स्टैंड निर्माण की दशकों पुरानी मांग होगी पूरी
बस स्टैंड में आठ बसों के समय में पार्क होने की मिलेगी सुविधा
छह दुकानों और कार्यालय और पुलिस सहायता कक्ष का होगा निर्माण
नवीन ठाकुर
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बस स्टैंड निर्माण की दशकों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलते ही लोक निर्माण विभाग मंडल टौणीदेवी की ओर से इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। पांच करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट की तकनीकी बिड खोल दी गई है। 15 दिन के भीतर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर इसे अवार्ड कर दिया जाएगा। बस स्टैंड का भवन दो मंजिला होगा। इसका नक्शा भी तैयार कर लिया गया है।

बाजार से इस बस स्टैंड की दूरी एक किमी के लगभग है। होली उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बस स्टैंड का शिलान्यास कर चुके हैं। अब इस बस स्टैंड के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। दशकों से सुजानपुर बाजार में बस अड्डा अस्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस वजह से यहां पर अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मुख्य बाजार के साथ ही बसों के ठहराव का स्थल है। अब नए बस स्टैंड के निर्माण से बसों को नया ठिकाना मिलेगा। हालांकि नए बस स्टैंड की बाजार से करीब एक किमी दूरी होगी।
विज्ञापन


छह दुकानों का होगा निर्माण
बस स्टैंड सुजानुपर दो मंजिला होगा। इसमें छह दुकानों का निर्माण धरातल और ऊपरी मंजिल में होगा। धरातल में आठ बसों के खड़े होने की सुविधा, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, क्लर्क का कमरा, शौचालय, बेबी फीडिंग रूम, क्लॉक रूम और प्रथम मंजिल पर बस अड्डा प्रभारी का कमरा, ट्रैफिक मैनेजर और पुलिस सहायता कक्ष कार्यालय और शौचालय की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने पूरी की दशकों पुरानी मांग : वर्मा
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है। भाजपा सरकार में सुजानपुर की अनदेखी होती रही है लेकिन अब नए बस स्टैंड के निर्माण से बेहतर सुविधा यात्रियों को मिलेगी।



कोट
विभाग की ओर से टेंडर की तकनीकी बिड खोल दी गई है। 15 दिन में टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया है।
-देवराज भाटिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल टौणीदेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed