फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manohar Lal got possession of the shop after 14 years

Hamirpur (Himachal) News: मनोहर लाल को 14 वर्ष बाद मिला दुकान का कब्जा

Sun, 21 Dec 2025 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर।)। उपमंडल भोंरज के तहत कक्कड़ गांव में लंबे कानूनी संघर्ष के बाद आखिरकार मनोहर लाल को अपनी दुकान का कब्जा प्राप्त हो गया। यह मामला करीब 14 वर्षों तक न्यायालय में लंबित रहा। वहीं, 19 दिसंबर को राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस की मौजूदगी में दुकान को खाली करवाकर मनोहर लाल को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोहर लाल पुत्र दिवंगत जगदीश चंद, निवासी गांव रिहड़ा, डाकघर भरेड़ी, तहसील भोंरज जिला हमीरपुर की दुकान वर्ष 2009 में एक व्यक्ति को किराये पर दी गई थी। शुरू में तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन वर्ष 2011 में जब मनोहर लाल ने उक्त व्यक्ति से दुकान खाली करने को कहा, तो किरायेदार ने दुकान खाली करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मनोहर लाल को न्याय के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ा। मामला न्यायालय में लंबे समय तक चला, जिसमें कई वर्षों तक सुनवाई होती रही। अंततः न्यायालय के आदेशों के अनुसार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दुकान को खाली करवाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान को विधिवत खाली करवाकर उसका कब्जा मनोहर लाल को सौंप दिया गया। दुकान का कब्जा मिलने के बाद मनोहर लाल ने न्यायालय और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें न्याय मिलने में भले ही लंबा समय लगा, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed