{"_id":"663cd83387ddfb38cf04a42d","slug":"mandis-neha-achieved-first-place-in-high-jump-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127311-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंडी की नेहा ने ऊंची कूद में हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंडी की नेहा ने ऊंची कूद में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
आईटीआई रैल में आयोजित स्पोट्स मीट के दौरान खेलतीं खिलाड़ी।संवाद
चंबा की रिया ने दूसरे स्थान पर मारी बाजी
आईटीआई रैल में राज्यस्तरीय महिला वर्ग की स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में राज्यस्तरीय आईटीआई महिला वर्ग की स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन वीरवार को ऊंची कूद में जिला मंडी की नेहा ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जिला चंबा की रिया ने दूसरा स्थान और जिला कुल्लू से अमीषा व जिला हमीरपुर से तृषा धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में जिला मंडी से मनीषा कुमारी ने प्रथम स्थान, जिला शिमला से इशिता ने दूसरा और जिला मंडी से डिंपल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके उपरांत जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें कुल्लू की योग कला ने प्रथम स्थान, जिला कुल्लू से ही दर्शन देवी ने दूसरा स्थान व जिला शिमला से रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद डिस्कस थ्रो में जिला कुल्लू की सुमन लता ने प्रथम स्थान, जिला लाहौल स्पीति की ज्योति ने दूसरा और कुल्लू की अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100, 200, 400, 800 मीटर की क्वालीफाइंग दौड़ वीरवार शाम हुई। इसका फाइनल शुक्रवार को होगा। शाम को सांस्कृतिक लोक नृत्य की प्रतियोगिता हुई। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि आईटीआई महिला वर्ग की प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही हैं। हालांकि मौसम के गर्म होने पर प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में कई बार थोड़ा बहुत बदलाव करना पड़ रहा है ताकि प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।