{"_id":"66f1560562f6fa915f04a648","slug":"mandi-district-winner-in-junior-and-senior-category-in-state-level-netball-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136608-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय नेटबाल में जूनियर और सीनियर वर्ग में मंडी जिला विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राज्यस्तरीय नेटबाल में जूनियर और सीनियर वर्ग में मंडी जिला विजेता
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में विजेता बनी मंडी जिला के खिलाड़ी मुख्यातिथि
सब जूनियर में बिलासपुर विजेता और मंडी जिला के खिलाड़ी बने उप विजेता
सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में हुई राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता
विजेता और उप विजेता बनी टीमों को मुख्यातिथि अजय शर्मा ने किया सम्मानित
प्रथम तीन स्थानों पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राज्य नेटबाल संघ की ओर से दो दिवसीय मिक्स्ड और फास्ट फाइव सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा (जाहू) में आयोजित हुई। इसमें आठ जिलों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला प्रथम स्थान हासिल कर विजेता और मंडी द्वितीय स्थान पाकर उप विजेता बना है। जबकि शिमला जिला तीसरे स्थान पर रहा है। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मंडी विजेता और हमीरपुर जिला के खिलाड़ी उप विजेता बने हैं। इसी तरह ऊना जिला तीसरे स्थान पर रहा है। सीनियर वर्ग में मंडी जिले को विजेता, बिलासपुर को उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। हमीरपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता मंडी जिले के खिलाड़ी बने हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का समापन सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा (जाहू) के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा नेटबाल में ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा खिलाड़ी निकल रहे हैं। अच्छा प्रदर्शन करके अपने जिलों का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। आने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद जताई। इस अवसर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, अंपायर रोबिन कुमार, राम विनय व अन्य उपस्थित रहे।