{"_id":"6a134c0897d4e0f1ed0b94a9","slug":"man-injured-in-road-accident-dies-at-pgi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194749-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम
Mon, 25 May 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 25 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अश्वनी निवासी भंवर, वार्ड नंबर तीन, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है।
वहीं, घायल मोहम्मद हाफिज निवासी बनाल, तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। दो दिन पहले दोनों बाइक से हमीरपुर आ रहे थे। बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई थी। इस दौरान दो व्यक्ति घायल हुए थे।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और हादसे के कारणों की जांच की। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अश्वनी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था।
विज्ञापन
एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।