{"_id":"690120eee3ebdbbd290289e3","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-case-filed-for-abetment-to-suicide-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-171598-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर विलाप करते परिजन। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। थाना सदर के तहत अमनेड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 27 साल के बबलू के रूप में हुई है। बबलू की पत्नी सविता ने एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बबलू शाहजहांपुर यूपी का रहने वाला था और लंबे समय से अमनेड़ में रह रहा था। वहीं, मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बबलू के परिजन मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां रोते-बिलखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
सविता ने बताया कि उसका पति मजदूरी का काम करता था। अमनेड़ में एक शादी समारोह में एक व्यक्ति ने पति के साथ मारपीट की और धमकी दी। इस कारण पति ने कोई जहरीली वस्तु खा ली थी, जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, एसपी कार्यालय पहुंची बबलू की बहन आशा देवी ने आरोप लगाया है कि रात के समय कुछ लोगों ने उसे जहर दिया है। बबलू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस से न्याय की उम्मीद है, लेकिन पुलिस की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम उपनिरीक्षक रीतु के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
कोट
27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जहर से मौत की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। -राजेश कुमार, एएसपी हमीरपुर