{"_id":"61d061e83a84541cdf4f2b23","slug":"man-burnt-cattle-shed-in-ghansui-scorched-six-cattle-tied-inside-hamirpur-hp-news-sml3953416110","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसुई में व्यक्ति ने जला दी पशुशाला, अंदर बंधे छह मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसुई में व्यक्ति ने जला दी पशुशाला, अंदर बंधे छह मवेशी झुलसे
विज्ञापन
चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को शांत करवाते विधायक आईडी लखनपाल व जिप उपाध्यक्ष नरेश कुमार।
- फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के घनसुई गांव में शनिवार तड़के ही स्थानीय निवासी संजीव कुमार की पशुशाला को एक व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना में पशुशाला के अंदर बंधे छह मवेशी झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाकर मवेशियों को बाहर निकाला। वहीं, पीड़ित और ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पशुशाला में आग लगाने के आरोप लगाए हैं। जब उस व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो वह मौका पाकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वहीं, स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार और हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। घनसुई गांव में संजीव कुमार की पशुशाला को आग लगाते हुए एक ग्रामीण ने देख लिया। उसने ही पुलिस में गवाही दी है। आग से पशुशाला में बंधे छह मवेशी झुलस गए हैं।
मवेशियों की जान तो बच गई लेकिन पशुचारा और इमारती लकड़ी जल कर राख हो गए। करेर पंचायत के उपप्रधान राजेश शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और भोटा चौकी से पुलिस टीम भी मौके पर आई। स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में एक स्थानीय ग्रामीण पर पशुशाला जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शुक्करखड्ड पुल के पास नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने 10 मिनट बाद ही ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
नरेश ने पीड़ित परिवार को अपनी तरफ से 31000 रुपये प्रदान किए। मौके पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हलका पटवारी संजय कुमार ने कहा कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। तहसीलदार रमेश चंद ने कहा कि प्रभावित को छह हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है, बाकी रिपोर्ट आने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा। भोटा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति पर पशुशाला जलाने का आरोप है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।