{"_id":"662658f8aa11ea8d580517ca","slug":"mamta-ishant-bhardwaj-and-kaku-thakur-will-create-a-stir-in-mewa-utsav-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126163-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ममता, इशांत भारद्वाज और काकू ठाकुर मेवा उत्सव में मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ममता, इशांत भारद्वाज और काकू ठाकुर मेवा उत्सव में मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
जाहू मेवा उत्सव में होगी मनोरंजन के लिए तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्या
स्थानीय कलाकारों को भी रात्रि संध्या में मिलेगा मौका, विभिन्न स्पर्धाएं करवाई जाएंगी
महिलाओं के लिए रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और मटका प्रतियोगिता करवाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के जाहू में मेवा उत्सव के लिए मेला मैदान में रौनक बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों के रात्रि मनोरंजन के लिए मेवा उत्सव कमेटी ने तीन रात्रि संध्या करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के तीन प्रसिद्ध लोक गायक व स्थानीय कलाकार भाग लेंगे।
24 से 30 अप्रैल तक चलने वाले मेवा उत्सव का बुधवार 24 अप्रैल को भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप शुभारंभ करेंगे। विधायक सुरेश कुमार विशेष अतिथि होंगे। इसी दिन शाम तीन बजे झंडा शोभा यात्रा जाहू पंचायत घर से मेला ग्राउड तक निकाली जाएगी और मेवा उत्सव का पूजन से शुभारंभ होगा। शाम पांच बजे विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का मुख्यातिथि अवलोकन करेंगे। इसी दिन रात्रि सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक ममता भारद्वाज स्टार सिंगर और स्थानीय कलाकार भाग लेंगे। 25 अप्रैल को शाम सात बजे प्रसिद्ध लोक गायक इंशात भारद्वाज व स्थानीय कलाकार तथा 26 अप्रैल को काकू राम ठाकुर व स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का मनोरंजन करेंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर मेवा उत्सव में पहली बार महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों में रस्साकशी, कुर्सी दौड़ और मटका प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों में मेवा उत्सव को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि यह उत्सव हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिले की करीब 45 पंचायतों के ग्रामीणों का मुख्य आकर्षण होता है। हिमाचल प्रदेश के साथ बाहरी राज्य के दुकानदारों का मेवा उत्सव में दुकानें लगाने का क्रम जारी है और पंचायत दुकानें लगाने के लिए मेला ग्राउंड में दुकानें आवंटित करने का कार्य कर रही हैं। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने बताया कि मेवा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने झंडा शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया है।