फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   make water scheme for tipper panchayat

टिप्पर के लिए बनेगी पेयजल योजना

Sat, 21 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर) Updated Sat, 21 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
make water scheme for tipper panchayat
बड़सर की ग्राम पंचायत टिप्पर के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। आईपीएच
विज्ञापन
विभाग मानखड्ड से पानी उठाएगा। इस पर करीब सवा करोड़ का खर्च आएगा।

विभाग ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तैयार होने से टिप्पर पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों को लाभ होगा। वहां चल रही पेयजल की किल्लत दूर होगी।

अभी इन गांवों को अंबेड़ी-दांदड़ू टिप्पर पेयजल योजना से पानी मुहैया करवाया जाता है। पुरानी योजना से तीन चार पंचायतों के दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। इसलिए कुछ गांवों में पेयजल संकट हो जाता है। ग्रामीण भी विभाग और सरकार से नई पेयजल योजना बनाने की मांग करते आ रहे हैं।

इसी के मद्देनजर आईपीएच विभाग ने टिप्पर पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लिए नई पेयजल योजना बनाने के लिए प्रारूप तैयार किया है। मानखड्ड से पानी उठाया जाएगा। पेयजल योजना में पंप मशीनरी सहित, डिस्ट्रीब्यूशन टैंक बनाए जाएंगे। नई पाइप लाइन बिछाने की भी योजना है। इस नई योजना के बनाने में लगभग 1.19 करोड़ खर्च करने का प्रारूप तैयार किया है। आईपीएच विभाग ने योजना तैयार कर सरकार की स्वीकृति के लिए भेजी है। योजना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या दूर होगी।
...
टिप्पर पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी। योजना के लिए 1.19 करोड़ का अस्टीमेट तैयार कर सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
-एचआर शर्मा, सहायक अभियंता आईपीएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed