फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Make sure to check pregnant women at health sub-centre level: CMO

स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर गर्भवती महिलाओं की जांच करें सुनिश्चित : सीएमओ

Tue, 08 Feb 2022 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Make sure to check pregnant women at health sub-centre level: CMO
टौणीदेवी चिकित्सा खंड में बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ हमीरपुर डॉ. अग्निहोत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणीदेवी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की मासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर केके शर्मा तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी तथा महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक और ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पहले उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा मौतों का दूसरा कारण कैंसर है। जिसमें मुख्य रूप से मुंह का कैंसर जिम्मेदार है।
विज्ञापन

उपस्थित सभी कर्मियों को कैंसर की जांच तेज करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य शिक्षक ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि गैर संचारित रोग कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र में सभी लोगों को कैंसर के लिए जागरूक करें तथा उनकी स्क्रीनिंग भी समय-समय पर की जाए। इसके बाद मासिक बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर उपलब्धियों की जानकारी ली तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित करें। जिसमें खून, पेशाब और उनके शुगर की जांच करना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सभी उप स्वास्थ्य केंद्र अनमोल एप पर कार्य करें तथा सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की एंट्री उस पर सुनिश्चित करें। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को आदेश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को हिमकेयर, आयुष्मान भारत और सहारा योजना के बारे में भी अधिक से अधिक जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed