फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Major Dhyanchand made the world accept the power of Indianness: Atri

मेजर ध्यानचंद ने दुनिया में मनवाया भारतीयता का लोहा : अत्री

Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand made the world accept the power of Indianness: Atri
बैडमिंटन में भारत की सीनियर नंबर वन रैंक अंतरराष्ट्रीय  खिलाड़ी मानसी सिंह, को शॉल टोपी स्मृति
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर एक घंटा खेल के मैदान में तीन दिवसीय खेल एवं फिटनेस महोत्सव देश के विभिन्न भागों में चल रहा है, इसी कड़ी में हमीरपुर में साई खेल उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर में भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस दौरान फिटनेस महोत्सव व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेलों में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र अत्री ने खेल एवं फिटनेस महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ साई के उपनिदेशक मनोज अवाती, जिला खेल एवं युवा सेवा अधिकारी विवेक वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। नरेंद्र अत्री ने कहा कि हॉकी के जादूगर भारत के सपूत मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के दम पर भारतीयता का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। एक नहीं अनेकों बार ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की श्रेष्ठता सिद्ध की। उनका पूरा जीवन वर्तमान व आने वाली पीढियां के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी संस्कृति क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया है। अनुराग ठाकुर की इस पहल का अनुसरण पूरा राष्ट्र कर रहा है। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी एवं उपनिदेशक मनोज अवाती ने संस्थान की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।

वहीं, नरेंद्र अत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर बैडमिंटन में भारत की सीनियर नंबर वन रैंक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मानसी सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को शॉल टोपी स्मृति चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed