फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Main and associate supplier of chitta arrested from Kharar

Hamirpur (Himachal) News: खरड़ से चिट्टा का मुख्य और सहयोगी सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गत दिनों प्रतापनगर में चिट्टा और संदिग्ध कैप्सूल बरामदगी मामले में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब के खरड़ से मुख्य सप्लायर बलजिंद्र सिंह निवासी मोखमखांवाला तहसील व जिला फिरोजपुर पंजाब और उसके सहयोगी सप्लायर गुरप्रीत सिंह निवासी माजरीजट्टां जिला रूपनगर पंजाब को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

बलजिंद्र सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पिछले महीने 25 अप्रैल को हमीरपुर पुलिस टीम ने प्रतापनगर में घर से 25.26 ग्राम चिट्टा, 67.90 ग्राम संदिग्ध कैप्सूल तथा 15,500 रुपये की नकद राशि बरामद की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी अभिनव को गिरफ्तार किया था। आरोपी से जांच के बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर मुख्य सप्लायर और सहयोगी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा परीक्षण करवाया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन



-पंजाब के खरड़ से पुलिस ने मुख्य सप्लायर और सहयोगी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed