फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Madhu Jain of Nadaun illuminated the lives of two people after death

मृत्यु के बाद दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गईं नादौन की मधु जैन

Sat, 06 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Madhu Jain of Nadaun illuminated the lives of two people after death
नादौन की मधु जैन, जिनकी मृत्यु के बाद आंखें दान की गईं। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर) उपमंडल मुख्यालय निवासी मधु जैन अपनी मृत्यु के बाद दो लोगों के जीवन को रोशन कर गईं। शुक्रवार देर शाम मधु जैन का देहांत हुआ और परिजनों ने उनकी आंखें दान करने का निर्णय लिया। इसके बाद हमीरपुर आई कलेक्शन सेंटर से पहुंची टीम ने पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। हमीरपुर में आई कलेक्शन सेंटर बनने के बाद जिले में यह पहला मामला है जब आंखों को इस तरह सुरक्षित निकाला गया हो। वहीं, घर जाकर ऑपरेशन करके आंखें सुरक्षित निकालने का भी यह प्रथम मामला है।
विज्ञापन

नादौन के वार्ड तीन के निवासी जिनेंद्र जैन की 65 वर्षीय पत्नी मधु जैन का अचानक निधन हो गया। दुखद समाचार मिलते ही शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई। रात करीब 10 बजे जिनेंद्र जैन, उनके पुत्र स्वीकार जैन, पुत्री शेफाली जैन व पुत्रवधू शालिनी जैन ने निर्णय लिया कि मधु जैन की आंखें दान करेंगे, ताकि किसी के जीवन में उजाला हो सके। उन्होंने प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नादौन केयर फाउंडेशन के पदाधिकारी उदय जैन से संपर्क किया। रात करीब 12 बजे उदय जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री से संपर्क किया। इसके बाद आई कलेक्शन सेंटर के प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने डॉक्टर मुक्ता की अगुवाई में एक टीम को नादौन के लिए रवाना कर दिया। रात करीब एक बजे डॉ. मुक्ता की टीम ने ऑपरेशन आरंभ किया और डेढ़ घंटे के बाद आंखों को सुरक्षित निकाल लिया गया। शनिवार को सैकड़ों नम आंखों ने मधु जैन को अंतिम विदाई दी। इस संबंध में उनके पुत्र स्वीकार जैन ने बताया कि माता के देहांत के बाद परिवार ने यह निर्णय लिया, ताकि उनकी माता की आंखों से किसी जरूरतमंद का जीवन रोशन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed