{"_id":"677982cc68d6e941ae0305d5","slug":"made-aware-about-proper-use-of-mobile-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-144977-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल का सही प्रयोग करने के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल का सही प्रयोग करने के बारे में किया जागरूक
Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहडू में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में तहसीलदार बिझड़ी संदीप चंदेल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
स्कूल प्रधानचार्य नीलम कुमारी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा, लोकगीत, समूहगान सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम से खूब समां बांधा। वहीं, मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को मोबाइल का सही प्रयोग करने और फोन से मानव शरीर पर बढ़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों और नशे से बचाव के बारे में जानकारी दी।
स्कूल प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर स्कूल में आयोजित गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में मेधावी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।