फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   LPG supply delayed for two months due to excavation

दो महीने से नहीं हो पाई घरेलू गैस की आपूर्ति

Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
LPG supply delayed for two months due to excavation
गैस सिलेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उपमंडल नादौन के तहत नगर पंचायत के वार्ड-2, 3 में दो माह से घरेलू गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन वार्डों में सीवरेज का कार्य अधूरा पड़ा है। घरेलू गैस की गाड़ी वार्डों में नहीं पहुंच पा रही जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीवरेज खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है।

विज्ञापन


बीते दिनों हुई बारिश से यह मिट्टी कीचड़ में तबदील हो चुकी है। इससे यहां मक्खी-मच्छरों की भरमार हो गई है। मक्खी-मच्छर पैदा होने से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। इन गलियों में जमा कीचड़ और बारिश का पानी लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


तनुज कुमार, सुभाष, नीरज कुमार, अतुल कुमार, संजय कुमार, अशोक कुमार, टिंचु, बिल्ला, वीना देवी, बिंद्रो देवी, कल्पना देवी, ऊषा देवी, शालिनी देवी का कहना है कि दो माह में सीवरेज कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इससे यहां के निवासियों को घरेलू गैस सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यदि सीवरेज के कार्य को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस बारे में जब ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि आईपीएच विभाग ने सीमेंट उपलब्ध नहीं करवाया है। इससे कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। सीमेंट उपलब्ध होते की कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

सीमेंट विभाग के पास आ गया है। ठेकेदार के पास लेबर न होने से समस्या हो रही है। ठेकेदार को कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
- मीर चंद, एसडीओ, आईपीएच, नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed