फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   LPG gas crisis at the wake of festive seasons

त्योहारी सीजन शुरू होते ही बड़सर में गैस किल्लत

Sun, 16 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
LPG gas crisis at the wake of festive seasons
घरेलू गैस सिलेंडर सप्‍लाई ठप। - फोटो : demo pics

त्योहारों का सीजन के शुरू होते ही बड़सर उपमंडल में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत होने लगी है। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिक आपूर्ति निगम की इंडेन गैस एजेंसी बड़सर में डिमांड के अनुरूप गैस नहीं मिल रही।

विज्ञापन


इस कारण गैस किल्लत दिनोंदिन बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करवाने की मांग की है। बड़सर उपमंडल के क्षेत्रों टिप्पर, हरसौर, सलौणी, गलोड़, बिझड़ी, गारली में कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। इस कारण उपभोक्ताओं के परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बड़सर के उपभोक्ता अजय कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार, राज कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमारी, रीता देवी, संजना कुमारी, दीपक कुमार, राज कुमार, विपिन कुमार ने बताया कि त्योहार के सीजन में उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8000 सिलंडर की डिमांड, मिल रहे काफी कम

बड़सर स्थित गैस एजेंसी हर माह लगभग आठ हजार सिलेंडर की डिमांड रहती है लेकिन उन्हें डिमांड के अनुरूप सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। पिछले माह एजेंसी को छह हजार सिलेंडर मिले। इस माह भी अब तक मात्र 2100 सिलेंडर ही मिल पाए हैं। बड़सर गैस एजेंसी इंचार्ज रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सप्लाई कम पहुंचने से सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर देना मुश्किल हो रहा है। पिछले माह दो हजार सिलेंडर कम मिले हैं जबकि आठ हजार सिलेंडर की खपत है। इस माह अब तक 2100 सिलंडर मिले हैं। सप्लाई नियमित होने पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed