फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   LPG cylinders are being supplied every eighth or tenth day, causing distress to consumers.

Hamirpur (Himachal) News: आठवें-दसवें दिन हो रही एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई, उपभोक्ता परेशान

Wed, 11 Mar 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinders are being supplied every eighth or tenth day, causing distress to consumers.
हमीरपुर स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर बुकिंग के लिए पहुंचे लोग। संवाद
हमीरपुर। जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस बुकिंग कराने के बावजूद आठवें-दसवें दिन सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित चल रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की रिफिल बुकिंग के नियमों में हाल ही में बदलाव किया गया है। पहले उपभोक्ता एक सिलिंडर डिलीवर होने के 21 दिन बाद दूसरा सिलिंडर बुक कर सकते थे, जबकि अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इस बदलाव के कारण कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि बुकिंग अवधि पूरी होने के बाद भी आठ से दस दिन की देरी से ही सिलिंडर की डिलीवरी हो रही है। इससे कई परिवारों को रसोई गैस की कमी से जूझना पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है और किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। हालांकि जमीनी स्तर पर गैस एजेंसियों में सिलिंडर के लिए मारामारी जैसी स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रोजाना करीब तीन हजार घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर की खपत होती है। जिले में करीब दस गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें से कुछ एजेंसियों में बुकिंग के बाद दूसरे या तीसरे दिन सिलिंडर मिल जाता है, जबकि कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
इसके अलावा व्यावसायिक सिलिंडरों की रिफिल में भी देरी की सूचना से छोटे-बड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। होटल, ढाबे और अन्य खाद्य व्यवसाय पूरी तरह गैस आपूर्ति पर निर्भर होते हैं। ऐसे में रिफिल में देरी उनके कामकाज को प्रभावित कर रही है।

उपभोक्ताओं और कारोबारियों ने प्रशासन व गैस एजेंसियों से सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए गैस की संभावित किल्लत और जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


पेट्रोल पंपों पर बढ़ी वाहन चालकों की भीड़
जिले के पेट्रोल पंपों पर भी इन दिनों वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई है। लोगों में आशंका है कि घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति के नियमों में बदलाव के बाद कहीं पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित न हो जाए। इसी आशंका के चलते लोग अधिक मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं। जो वाहन चालक पहले दो-तीन दिन में वाहन में तेल भरवाते थे, वे अब रोजाना पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, हालांकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में फिलहाल किसी प्रकार की कमी दर्ज नहीं हुई है।


चार दिन पहले सिलिंडर बुकिंग की थी। अब पता नहीं कब सिलिंडर मिलेगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समय पर घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति हो। -सुनील, निवासी हमीरपुर
घरेलू सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले घर में सिलिंडर भरा है। सरकार को चाहिए कि समस्या का शीघ्र समाधान करे। -सतीश कुमार, निवासी हमीरपुर
व्यावसायिक सिलिंडर रिफिल नहीं होने की जानकारी नहीं है। महीने में दो से तीन सिलिंडर का प्रयोग करता हूं। यदि ऐसा हुआ तो काम कैसे चलेगा। कारोबार बंद करना पड़ेगा। -अरुण, ढाबा संचालक

घरेलू सिलिंडरों के नए नियमों की जानकारी मिली है। हालांकि व्यावसायिक सिलिंडर के बारे में अभी जानकारी नहीं है। सरकार को उपभोक्ताओं के हित में बेहतर कदम उठाने चाहिए। -ऋषि गुप्ता, दुकानदार



जिले में दस गैस एजेंसियों के माध्यम से रोजाना तीन हजार सिलिंडर की सप्लाई होती है। सुचारू रूप से सिलिंडर की सप्लाई हो रही है। उपभोक्ताओं की परेशानियों के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हमीरपुर

हमीरपुर स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर बुकिंग के लिए पहुंचे लोग। संवाद

हमीरपुर स्थित गैस एजेंसी में सिलिंडर बुकिंग के लिए पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article