फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lower Vyapar Mandal Deotsiddh opposed the construction of ropeway, said- employment will be affected

Hamirpur (Himachal) News: लोअर व्यापार मंडल दियोटसिद्ध ने रोपवे निर्माण का किया विरोध, कहा- रोजगार पर पड़ेगा असर

Sun, 05 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lower Vyapar Mandal Deotsiddh opposed the construction of ropeway, said- employment will be affected
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रोपवे निर्माण को लेकर विरोध करते दुकानदार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को लोअर व्यापार मंडल दियोटसिद्ध ने रोपवे निर्माण का विरोध किया। दुकानदारों ने विरोध जताते हुए मंदिर न्यास और प्रशासनिक अधिकरियों से मंदिर के साथ रोपवे का निर्माण कार्य न करने की मांग की।
शनिवार सुबह बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में सुबह 11:30 बजे के करीब कार्यकारी एसडीएम बड़सर धर्मपाल नेगी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से अधिकारियों की टीम रोपवे प्रोजेक्ट को रूपरेखा देने के लिए साइट पर पहुंची थी। साइट पर पहुंचने के बाद जैसे ही टीम ने निरीक्षण करना शुरू किया, तो मौके पर लोअर व्यापार मंडल के दुकानदार पहुंच गए और रोपवे निर्माण कार्य को शुरू न करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल दियोटसिद्ध के प्रधान संजय कुमार, मुख्य सलाहकार पवन जगोता, रजत, ऋषि गुप्ता, सोनू गुप्ता, ऋषभ, पूजा आदि दुकानदारों ने कहा कि रोपवे बनने से उनकी रोजी रोटी पर काफी प्रभाव पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। ऐसे में दुकानदारों की सुविधा के लिए मंदिर में रोपवे का निर्माण न किया जाए, ताकि दुकानदारों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास और प्रदेश सरकार की ओर से मंदिर में रोपवे का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन दुकानदार रोपवे निर्माण कार्य के हित में नहीं हैं। लोअर बाजार में 150 से 200 के करीब दुकानें हैं। इसके अलावा चैत्र मेलों के दौरान पंचायतों की ओर अस्थाई तौर पर 100 के करीब दुकानों को लगवाया जाता है। अकेले लोअर बाजार में 50 के करीब टैक्सियां चलाई जाती हैं, जिससे कि यहां पर हजारों परिवारों का रोजगार चलता है। अगर यहां पर रोपवे बनता है तो यह सभी बेरोजगार हो जाएंगे और उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से रोपवे का निर्माण न करने का आग्रह किया है।


कोट

रोपवे निर्माण कार्य की साइट का निरीक्षण करने के लिए टीम पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों ने रोपवे का निर्माण न करने के लिए अपना पक्ष रखा है। दुकानदारों की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


-धर्मपाल नेगी, कार्यकारी एसडीएम, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed