{"_id":"5829c0e94f1c1b58368fdfda","slug":"lond-ques-outside-atms-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद नंबर आया तो कैश खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद नंबर आया तो कैश खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान देश का अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को सुविधा देने में फिसड्डी साबित हो रहा है। पीएनबी के बैंक में कैश न होने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम के बाहर सोमवार को रुपये निकालने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं, लेकिन आधी लाइन खत्म होने के बाद जैसे ही अगले ग्राहक का नंबर आया तो एटीएम मशीन में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
मजबूरन लोगों को अन्य बैंक एटीएम का रुख करना पड़ा। यही हाल एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, ओबीसी समेत अन्य बैंक एटीएम का रहा। हमीरपुर में दिन भर लोग पैसे निकालने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बाल स्कूल के समीप शाखा लोगों को बेहतरीन सेवाएं दे रही है। यहां भी एटीएम मशीन में कैश खत्म हो रहा था लेकिन सूचना मिलने के बाद शीघ्र बैंक कर्मचारी एटीएम में कैश डालकर लोगों की मुश्किलें कम कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को छुट्टी होने से जिला मुख्यालय पर कई लोग खरीदारी करने पहुंचे थे, लेकिन बैंकों की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। सुनील कुमार, प्रदीप सिंह, रोहित शर्मा, विवेक वर्मा ने कहा कि पीएनबी और एचडीएफसी के बैंक एटीएम में कैश न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीएनबी का एटीएम तो आए दिन कैश न होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। एसबीआई हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक एचएस नेगी ने कहा कि बैंक अपनी तरफ से लोगों को भरपूर सुविधा प्रदान कर रहा है।