फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Locks hanging on newly constructed accessible toilet in Rangas

Hamirpur (Himachal) News: रंगस में नव निर्मित सुलभ शौचालय पर लटके ताले

Wed, 21 Aug 2024 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
नाराज टैक्सी चालकों और लोगों ने पंचायत पर सुविधा मुहैया न करवाने के लगाए आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। कस्बा रंगस के बाजार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय पर ताले लटकने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नीलकंठ महादेव टैक्सी यूनियन रंगस के सभी टैक्सी चालकों ने पंचायत के मनमाने रवैया को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने भी सरकार के पैसे को खर्च करके शौचालय की सुविधा न मिलने पर कड़ा एतराज जताया है। टैक्सी यूनियन के प्रधान दिनेश राणा, सदस्य रवि कुमार ठाकुर, दिलंभ सिंह आदि ने कहा कि छह माह में तैयार होने वाले सुलभ शौचालय के लिए पहले ही ग्राम पंचायत नौहंगी ने तीन वर्ष का समय लगाया है और अब शौचालय बनकर तैयार हो गया तो पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इसके दरवाजों को ताले लगा दिए हैं। यूनियन ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर पंचायत की ओर से सार्वजनिक सुलभ शौचालय के ताले नहीं खोले को सभी सदस्य प्रशासन का गहराव करने को मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर ग्राम पंचायत नौहंगी के पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि अति शीघ्र शौचालय के तालों को खोलकर स्थानीय लोगों को इसकी सुविधा मुहैया करवाई जाए। इस बारे में ग्राम पंचायत नौहंगी के उप प्रधान प्रकाश चंद ठाकुर ने कहा कि किसी कारणवश शौचालय के निर्माण में पहले ही काफी देरी हो गई थी। अब शौचालय का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए निश्चित तौर पर आम लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। लगभग सात लाख की धनराशि से बढि़या सुलभ शौचालय बनाकर तैयार किया गया है लेकिन पंचायत में कुछ लोग पंचायत कार्यों को अपने मनमाने ढंग से कर रहे हैं। सुलभ शौचालय के दरवाजों पर लटके तालों को खोलने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक में भी विषय रखा है। दोबारा शौचालय के बाहर लटके तालों को खोलने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष विषय को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed