फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lock on the main gate of medical college

मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर लटका ताला, छोटे गेट से स्ट्रेचर पार करवाना मुश्किल

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
lock on the main gate of medical college
मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट बंद जबकि छोटे गेट से स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को अंदर ले जाने के लिए मशक्कत - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पर्ची काउंटर के सामने मुख्य प्रवेशद्वार पर ताला लटका हुआ है, जबकि यहां साथ में ही मौजूद छोटे गेट से लोगों और मरीजों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

इस छोटे गेट से ही स्ट्रेचर पर आए मरीजों को अस्पताल के अंदर या बाहर लाना पड़ रहा है । इसके लिए तीमारदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, साथ ही इतने छोटे गेट से स्ट्रेचर को अंदर या बाहर निकालने के लिए भी करीब पांच मिनट का समय लग रहा है। इस कारण गेट से अन्य लोगों की आवाजाही बंद हो जा रही है और लोगों की भीड़ गेट पर लग रही है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को भी स्ट्रेचर पर लाए गए एक मरीज के साथ ऐसा ही हुआ। परिजनों के कहने पर भी मुख्य गेट को नहीं खोला गया। इसके बाद परिजन मशक्कत कर इस स्ट्रेचर को छोटे गेट से ही ले जाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद इस छोटे गेट से यह स्ट्रेचर अंदर हुआ। इस दौरान गेट के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस छोटे गेट से एक समय में एक ही व्यक्ति अंदर या बाहर जा सकता है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों का हुजूम गेट के पास लग जाता है। इस जमघट से जहां संक्रमण का खतरा है, वहीं मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों में विनोद कुमार, विप्लव ठाकुर, सुनीता देवी, वंदना देवी, ज्ञान चंद, रमेश कुमार ने इस पर रोष जताते हुए अस्पताल प्रबंधन से मुख्य गेट को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
गेट खोलकर लगाई जाएगी चेन: डॉ. चौहान
इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि बड़े गेट को खोलने के बाद अस्पताल परिसर में लोग वाहन पार्क कर देते हैं। इस कारण इसे बंद किया गया है, लेकिन गेट खोलकर यहां चेन लगाकर वाहनों की पार्किंग पर अंकुश लगाया जाएगा और लोगों की आवाजाही के लिए गेट को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed