फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Live broadcast in Murli Manohar Temple, grand lamp garland will be decorated in Sujanpur Chaugan.

Hamirpur (Himachal) News: मुरली मनोहर मंदिर में लाइव प्रसारण, सुजानपुर चौगान में सजेगी भव्य दीप माला

Fri, 19 Jan 2024 03:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भव्य श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी की शाम को भव्य दीप माला ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान में नजर आएगी। विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक गांव और वहां बने सभी मंदिरों में इस दिन को विशेष और यादगार बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। शहर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में इस दिन को विशेष दिन बनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया है। बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। प्रात: 11 बजे से लेकर शाम तक यह कार्यक्रम चलेगा। पूरी विधानसभा क्षेत्र में विशेष स्थान पर इसी तरह एलईडी लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जहां स्थानीय लोगों के साथ पंचायत प्रतिनिधि प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम देख पाएंगे। सुजानपुर शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य दीपमाला देर शाम को देखने को मिलेगी। यहां अनुमानित 2000 दीपक जगमगाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ-साथ शानदार रंगोली, भव्य राम दरबार और फूलों की सजावट देखने योग्य होगी। पंचायत देई का नौण में अंबिका माता मंदिर में कुछ विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। पंचायत में 11 हजार दीपक लोगों के सहयोग से जलाए जाएंगे। मंदिर परिसर में सफाई, विशेष भंडारा, शिव मंदिर कुठेड़ा में 21 जनवरी को श्रीराम जी की शोभा निकाली जा रही है। पंचायत प्रधान देई का नौण सपना ने कहा कि पंचायत में 22 जनवरी को 11 हजार दीपक जलाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed