फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lightning hit the home

बिजली गिरने से भोरंज में लाखों के बिजली उपकरण जले

Sun, 22 Sep 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के गांव लझयाणी और भोरंज के बस्सी में रविवार को बिजली गिरने से लाखों के बिजली उपकरण जल गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भयंकर बिजली गिरने की घटना कई सालों बाद देखी है। इस दौरान लोग दहशत में आ गए। बस्सी निवासी सुनील कौंडल ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बिजली गिरने के कारण उनके घर के सीसीटीवी कैमरे, 52 इंच की एलईडी सहित अन्य बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। कौंडल ने बताया कि इस भयंकर मंजर को देखकर अभी भी उनके मन में भय है। हालांकि, इससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बिजली उपकरण जलने से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर, लझियाणी में टीवी, ट्यूब लाइटें और बल्ब जल गए हैं। इस बारे में ग्राम पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इस प्रकार की बिजली गिरने की घटना पहली बार देखी है। इससे बस्सी के एक परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, लुद्दर महादेव पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार का कहना है कि पंचायत लझयाणी गांव में बिजली गिरने से लोग सहम गए थे। बिजली गिरने से एक घर में टीवी, ट्यूब लाइटें और बल्ब जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed