{"_id":"683216a7cad1def930017268","slug":"lightning-fell-on-a-tree-in-the-sainik-school-building-campus-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1049-308323-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के सैनिक स्कूल भवन परिसर में पेड़ पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के सैनिक स्कूल भवन परिसर में पेड़ पर गिरी बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर परिसर के समीप शनिवार शाम साढ़े चार बजे के करीब आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ टूटकर ध्वस्त हो गया। हादसा स्कूल परिसर के वीर स्मारक ब्लॉक के पास हुआ।
हादसे के दौरान विद्यार्थी स्मारक के पास बने मैदान में खेल अभ्यास के लिए जा रहे थे। हालांकि बारिश के कारण बच्चे शेड में ही खड़े हुए थे। पेड़ के टूटने से भवन परिसर में शीशे की खिड़कियां और टीन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही की कोई भी बच्चा, अध्यापक और स्टाफ सदस्य बिजली और पेड़ की चपेट में नहीं आया। पेड़ गिरने से स्कूल परिसर में बिजली भी बाधित हो गई, जो कि देर शाम को बहाल हुई।
स्कूल प्रधानाचार्य ग्रूप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि साढ़े चार बजे के करीब आसमान से बिजली गिरने के कारण पेड़ टूटकर ध्वस्त हो गया। हादसा स्कूल परिसर के वीर स्मारक ब्लॉक के पास हुआ। हादसे के दौरान विद्यार्थी स्मारक के पास बने मैदान में खेल अभ्यास के लिए जा रहे थे। बिजली गिरने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्टाफ और विद्यार्थी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।