फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift work begins at Santoshi Mata Temple, facility to be available soon

Hamirpur (Himachal) News: संतोषी माता मंदिर में लिफ्ट का काम शुरू, जल्द मिलेगी सुविधा

Sun, 14 Dec 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Lift work begins at Santoshi Mata Temple, facility to be available soon
संतोषी माता मंदिर लदरौर में निर्माणाधीन लिफ्ट। संवाद
विकास की बात
विज्ञापन

मंदिर के विकास कार्यों पर खर्च होगा पौने दो करोड़ रुपये का बजट
दो जिलों के संगम स्थल लदरौर में स्थित है संतोषी माता का मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। दो जिलों के संगम लदरौर में स्थित संतोषी माता मंदिर जल्द ही श्रद्धालुओं को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। मंदिर में सुविधाओं के विस्तार के चलते लिफ्ट का कार्य शुरू हो गया है। लिफ्ट लगने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में आसानी होगी।
मंदिर में पौने दो करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसमें मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है। लिफ्ट लगने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। परिसर में लिफ्ट के साथ जूता घर और नए शौचालय का भी कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

संतोषी माता मंदिर पांचवीं मंजिल पर स्थित है। मूर्ति पांचवीं मंजिल पर होने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चों को सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में श्रद्धालु लंबे समय से मंदिर कमेटी से मंदिर में लिफ्ट लगाने की मांग कर रहे थे ताकि श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से लिफ्ट लगाने का कार्य करवाया जा रहा है। मंदिर में लगाई जाने वाली लिफ्ट 24 घंटे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मंदिर परिसर में में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसमें मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाने का कार्य भी करवाया जा रहा है। लिफ्ट लगने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। -बलवंत सिंह,प्रधान, संतोषी माता मंदिर, लदरौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed