फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard terror in Chamboh and Kot, goat injured

Hamirpur (Himachal) News: चंबोह और कोट में तेंदुए की दहशत, बकरी को किया घायल

Sat, 17 Aug 2024 03:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Chamboh and Kot, goat injured
घायल बकरी को दिखाते मिठु। संवाद।
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह और कोट-लांगसा के गावों के आसपास तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब गुरमेल सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह गांव चुहाग अपनी बकरी को घर से 200 मीटर की दूरी पर नाले की ओर चराने ले गया था। यहां घात लगाए तेंदुए के जोड़े ने बकरी पर हमला कर दिया। यह देख गुरमेल जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। उसने अपनी जान बचाने के लिए डंडे और पत्थर से प्रहार किए। कुछ ही देर में गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग याग। बीते वीरवार को कोट-लांगसां के जौह स्कूल के खेल के मैदान में शाम सात बजे के करीब लोगों ने टहलते हुए सामने से दीवार को फांद कर तेंदुए को भागते हुए देखा। कोट-लांगसा की प्रधान कमलेश कुमारी और चंबोह पंचायत के पूर्व उप-प्रधान केहर सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। उन्होंने वन विभाग से इस क्षेत्र में पिंजरा लगाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed