फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard hunted a 6 month old goat tied outside the cow shed

Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए ने गोशाला के बाहर बंधे 6 माह के बकरे को बनाया शिकार

Fri, 27 Sep 2024 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के डर से लोगों का सुबह-शाम घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुक्कड़ में तेंदुए ने गोशाला के बाहर बंधे 6 माह के बकरे को घात लगाकर मार दिया है। ग्रामीण सुनीता देवी पत्नी नरेश कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले का पता चलते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो घटनास्थल पर पहुंचे। शोर सुनकर तेंदुआ घटना स्थल से बकरे को मारकर भाग गया था। इससे पूर्व भी बीते साल तेंदुआ जोल गांव के 2 व्यक्तियों को घायल कर चुका है। कुछ दिन पहले जोल गांव में ही एक बकरी को तेंदुए ने मार दिया था। इसी पंचायत के साही दा घाट में एक बकरी को तेंदुए ने घायल कर दिया था और भुक्कड़ गांव में भी रात ले समय तेंदुए के दहाड़ने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि तेंदुए के डर से सुबह-शाम को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। वन रक्षक दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। सुबह घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक हुआ तो घटना स्थल पर पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed