फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard attacks youth at Dhamrol, injured

धमरोल में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज, हमीरपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks youth at Dhamrol, injured
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल की ग्राम पंचायत धमरोल में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। हादसे में युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भोरंज में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है। राकेश कुमार (23) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी धमरोल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 6:00 बजे घास लेकर घर जा रहा था।

विज्ञापन


गांव के पास ही झाड़ियों में तेंदुआ छुपा था। जैसे ही वह झाड़ियों के पास से गुजरा तो तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करने पर राकेश जोर-जोर से चिल्लाया। इसके चलते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए ने राकेश कुमार की पीठ और टांगों पर पंजे लगाए हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद घायल राकेश को भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां राकेश का प्राथमिक उपचार चल रहा है। स्थानीय निवासी बलवीर सिंह, संजीव कुमार, सुरजीत सिंह, संदीप कुमार, अक्षय कुमार, विनीत कुमार का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ हमीरपुर आरसी गोमा का कहना है कि लोगों की मांग के मद्देनजर जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed