{"_id":"f76b0032fe68e4bad2fba9347f378bd1","slug":"left-parties-organise-protest-rally-allege-bjp-rss-of-communal-politics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक राजनीति के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक राजनीति के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीटू, एसएफआई और नौजवान सभा की जिला इकाइयों ने भाजपा और आरएसएस पर सांप्रदायिकता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सचिव जोगिंद्र कुमार, डीवाईएफआई के जिला सचिव अनिल मनकोटिया, सीटू के महासचिव कश्मीर सिंह, एसएफआई के सचिव आदेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में सांप्रदायिकता का जहर फैला रहे हैं। इससे उन्हें असम, पश्चिम बंगाल, केरल आदि राज्यों में अप्रैल में विधानसभा चुनावों में लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में पूर्व भाजपा और आरएसएस ने उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे करवाकर चुनावों में इसका लाभ लेकर दिल्ली में सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में भी भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य कर रही है। केंद्र सरकार के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस देश के विरोध में मुंह ढक कर नारे लगाने वाले लड़के, लड़कियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उल्टा जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया लाल एवं अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ईमानदार है तो उन्हें इस प्रदर्शन में बाहर से आए संदिग्ध छात्र-छात्राओं को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जेएनयू अध्यक्ष और अन्य छात्रों को तुरंत रिहा करने तथा उनके खिलाफ झूठा राष्ट्र द्रोह का मामला वापस लेने की मांग की गई।