{"_id":"6648b662a383496e7a09dca5","slug":"leave-all-the-work-vote-first-slogans-raised-message-of-voting-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127947-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो.. के नारे लगा दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो.. के नारे लगा दिया मतदान का संदेश
विज्ञापन
हाथों में पोस्टर लेकर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्कूलों में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद स्वयंसेवियों ने मतदाता हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। मतदाता हस्ताक्षर अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने 150 मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाए। रैली का आयोजन प्रधानाचार्य सरिता दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी नरेश कुमार, एनएसएस प्रभारी कुलभूषण वर्मा एवं मीना शर्मा, वंदना कुमारी, प्रोमिला देवी, दिनेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर मतदान जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने स्कूल से होते हुए इंद्रपाल चौक तक रैली निकाली। छात्रों ने मेरा वोट, मेरी पहचान और सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान मेरा अधिकार आदि नारे लगा कर शत प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दिया। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में लोकसभा चुनाव के महापर्व के संदर्भ में जन जागरूकता अभियान चलाया। इसमें मुख्याध्यापक संदीप डढवाल ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्काउट्स एंड गाइड्स ने समस्त छात्रों के साथ मिलकर मतदान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निशा शर्मा, निशा देवी, रेखाशर्मा, वंदना शर्मा, सीमा अब्रोल, बीएलओ शीला देवी और प्रशिक्षु अध्यापक उपस्थित रहे। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हमीरपुर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्यारहग्रां, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी, धबीरी, रैली जजरी, लोहारली, पैरवीं, धंगोटा, जौड़े अंब, झिरालड़ी, ब्याड़, गारली, सोहारी सहित अन्य स्कूलों में भी चुनावी साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैलियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।