फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Launch of Media Dialogue Center

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मीडिया संवाद केंद्र का शुभारंभ

Mon, 06 May 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने गिनवाई केंद्र की उपलब्धियां
विज्ञापन


संंवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय में भोटा चौक स्थित भाजपा संसदीय मीडिया संवाद केंद्र काशुभारंभ सोमवार को हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू ने प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव अभियान के दौरान मीडिया के साथ बेहतर तालमेल बनाने और चुनाव अभियान की तमाम गतिविधियों को व्यापक स्तर पर मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया संवाद केंद्र कार्य करेगा। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया संयोजक अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर मीडिया संवाद केंद्र पार्टी की योजना और रणनीति के अनुसार प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाने में कार्य करेगा। इस दौरान संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय प्रभारी कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, अनीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed