फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Landslide on Sujanpur-Sandhol road, traffic stalled for one hour

सुजानपुर-संधोल सड़क पर भूस्खलन, रोड बंद

Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Landslide on Sujanpur-Sandhol road, traffic stalled for one hour
सुजानपुर-संधोल सड़क पर भूस्खलन के बाद लगा जाम। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर से संधोल सड़क पर पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क करीब एक घंटे तक यातायात के लिए बाधित रही। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। दोनों ओर के वाहन एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की सहायता से मलबे को तो हटा दिया, लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इस कारण विभाग ने इस सड़क के यातायात को वाया धमड़ियाना कर दिया है।
विज्ञापन

अब संधोल को जाने वाले वाहन वाया धमिड़याना होकर जाएंगे। शुक्रवार को सुजानपुर से संधोल सड़क पर ब्यास नदी के पुल के करीब पहाड़ी से बड़ा ल्हासा गिर गया। इस कारण यातायात बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरके सकलानी को जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने विभाग के कर्मचारी मौके पर भेजेे। उन्होंने मलबे को हटाने के लिए पटलांदर से मशीनरी मंगवाई और मलबे को हटवाया। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मलबे को सड़क से हटा दिया है, लेकिन पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिरने के चलते यातायात बंद कर दिया है। अब संधोल को जाने वाले वाहन वाया धमिड़याना होकर जाएंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरके सकलानी ने बताया कि मलबे को हटा दिया है। मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक भी आई थीं। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण फिलहाल सड़क को यातायात और आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। वाहनों को वैकल्पिक सड़क से वाया धमड़ियाना भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed